फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचएसवीपी करेगा सेक्टर 21बी पार्क में अवैध कब्जों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- लोगों का आरोप, पार्क पर कब्जा कर गांव चंदीला गांव के लोग बांधते हैं पशु
- शिकायत के बाद कार्रवाई की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर- 12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पार्क में अतिक्रमण को लेकर लोगों ने शिकायत दी है। सेक्टर- 21 बी के लोगों का आरोप है कि मकान नंबर- 557 के पीछे बने पार्क में लोग गाय बांध रहे हैं। इस कारण पार्क में गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं, इस संबंध में एचएसवीपी के मुख्य अभियंता ने शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


सेक्टर- 21 बी निवासी राजीव, सुमन और राकेश ने बताया कि पार्क की पश्चिम दिशा की ओर की दीवार टूटी हुई है। इस कारण पार्क में कोई भी पशु और असामाजिक तत्व बिना किसी रोकटोक के पार्क में प्रवेश कर जाते हैं। यहां लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। पार्क के आसपास रहने वाले लोग अपने पालतू पशुओं को भी पार्क में ही बांध देते हैं। आलम यह है कि पार्क में गाड़ी की धुलाई तक करते हैं। इस कारण पार्क में चारों ओर गंदगी फैली रहती है। लोगों ने इसकी शिकायत पहले नगर निगम में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों ने इसकी शिकायत एचएसवीपी में की है लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्क की टूटी दीवार का निमार्ण कार्य करवा दिया जाए, तब जाकर पार्क में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर रोक लगेगी। वहीं, संबंधित मामले को लेकर एचएसवीपी के मुख्य अभियंता संदीप दहिया का कहना है कि इस मामले में कार्यकारी अभियंता से जानकारी लेनी होगी। यदि ऐसी कोई शिकायत है तो मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें