फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अक्तूबर में भी गर्मी के तेवर बरकरार, दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को बदल सकता है मौसम का मिजाज
विज्ञापन

35 डिग्री के आसपास बना हुआ है अधिकतम तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून की विदाई के बाद भी फरीदाबाद में गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, आने वाले दो दिनों में मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 अक्तूबर को बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

अक्तूबर में आमतौर पर सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार दोपहर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने से धूप में निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ सुबह और शाम के समय भी मौसम पूरी तरह ठंडा नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को बारिश का इंतजार है। यदि रविवार और सोमवार को बारिश होती है तो तापमान में गिरावट के साथ मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ में फरीदाबाद से अधिक रहा एक्यूआई

शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में यह 162 रहा। बारिश होने पर हवा में मौजूद धूल के कणों में कमी आने की संभावना है। इससे प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें