संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। आईटीआई मोहना और संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सौजन्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोहना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ और नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में गांव की सरपंच संजू भी मौजूद रहीं। पीएचसी के डॉ. सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।