फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सावन की शिवरात्रि पर जमकर बरसे बदरा, मंदिरों में जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन की शिवरात्रि पर जहां जमकर बरसात हुई वहीं शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में बोल बम बम, हर हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों ने भी जल चढ़ाकर अपनी यात्रा को पूर्ण किया।
सावन की शिवरात्रि का काफी महत्व है। इस दिन महादेव को जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से ही वो प्रसन्न हो जाते हैं। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह 5 बजे से मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान शिव के शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से अपने घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिले के करीब 100 से अधिक छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं सोसाइटी के अंदर बने मंदिरों में सोसाइटी के लोगों ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों के बाहर रही भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आधा किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। एनआईटी स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर, एनआईटी- पांच स्थित तत्कालेश्वर मंदिर और बस अड्डा स्थित प्राचीन काली मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं कांवड़ लेने गए भक्त ने जल चढ़ाया कर अपनी यात्रा को संपन्न किया। शिवरात्रि पर सिद्धदाता आश्रम एवं लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हजारों भक्तों की उपस्थिति में अधिपति स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने महादेव शंकर का सविधि अभिषेक किया और भक्तों को शिव चरित्र के बारे में बताया। उन्होंने भक्तों को बताया कि समुद्र मंथन के समय अनेक अमूल्य एवं अनोखी वस्तुएं निकलीं। इनमें कालकूट नामक विष भी निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें