फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 की उम्र में ले आया 19 साल की दुल्हन: हाईकोर्ट ने दिए पुलिस को जांच के आदेश, पति के पहले से हैं सात बच्चे

Fri, 06 Aug 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

गौरतलब है कि हथीन के गांव हुचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ईशा ने 19 वर्षीय युवती के साथ निकाह किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हथीन से एक हैरान करने वाला मामला हाईकोर्ट पहुंचा है जिसके बाद अदालत ने हस्तक्षेप किया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हथीन के गांव हुचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग ईशा ने 19 वर्षीय युवती के साथ निकाह किया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि युवती ने किन हालातों में बुजुर्ग से निकाह किया। इस मामले की जांच की जा रही है। युवती ने मंगलवार को हथीन अदालत में बयान भी दर्ज कराया। बुजुर्ग के सात बच्चे हैं, जोकि सभी विवाहित हैं। उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं, युवती भी पहले से विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के एक गांव में उसका निकाह हुआ है। अब युवती ने बुजुर्ग से निकाह कर लिया। निकाह के बाद प्रेमी जोड़े को युवती के परिवारों वालों की तरफ से धमकियां मिलने लगी हैं। इस पर दंपती ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार  लगाई थी। उच्च न्यायालय ने पलवल के एसपी को निर्देश दिए कि निकाह मामले की जांच कराई जाए और रिपोर्ट न्यायालय को पेश की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें