फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तीन रंग का तिरंगा झंडा दुनिया में भारत की पहचान है और हर भारतीय की आन-बान शान का प्रतीक है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में कही। यह यात्रा तिगांव सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित शहीद स्मारक जीतगढ़ से शुरू हुई।
विज्ञापन

84 पाल के सबसे बड़े गांव तिगांव में पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा की शुरुआत विधायक राजेश नागर ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व गंगा शंकर मिश्र के साथ जीतगढ़ में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर की। तिरंगा यात्रा तिगांव मार्केट से होती हुई शहीद वीर वीरेंद्र सिंह अधाना सामुदायिक केंद्र और बाजार होते हुए वापस जीतगढ़ पर संपन्न हुई। विधायक ने वीर वीरेंद्र सिंह अधाना की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली है। तिगांव के 185 वीरों ने प्रथम विश्व युद्ध में भागीदारी की थी। जिसमें से 37 वीर शहीद हुए थे।
तिगांव में उनकी याद में जीतगढ़ शहीद स्मारक बना हुआ है। शहीदों की शहादत को युवाओं के मन में लोकप्रिय बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि अखंड भारत के संकल्प को दोहराने के लिए शहीदों को याद करना होगा। इस अवसर पर निगम पार्षद नरेश नंबरदार, महीपाल आर्य, रिंकू, विक्रम, अशोक, सतबीर, पार्षद सुरजीत अधाना,राजेश तंवर, दयानंद नागर, किशन ठाकुर, पुनीता झा, सतबीर नागर, कर्मवीर वोहरा, कृष्ण कुमार, गजराज कौशिक, राजबीर, कृष्ण पहलवान, डॉ. आरएस नागर, ललित नागर, रजत चंदीला व अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें