फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Budget 2025: बाटा चौक से गुरुग्राम तक मेट्रो को मिली मंजूरी, मास्टर वाटर-सीवरेज योजना को हरी झंडी

Mon, 17 Mar 2025 09:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग सफर करते हैं। पिछले कई वर्षों से रुकी पड़ी फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को नायब सिंह सैनी सरकार ने बजट में हरी झंडी दे दी है। 
विज्ञापन
बजट पेश करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद से प्रतिदिन गुरुग्राम आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के आम बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद-गुरुग्राम इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो योजना को मंजूरी दे दी। अब जल्द ही शासन की ओर से इसपर कार्य शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ, फरीदाबाद के लिए एक और बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने वर्ष 2031 मास्टर वॉटर-सीवरेज योजना को मंजूरी देकर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग सफर करते हैं। पिछले कई वर्षों से रुकी पड़ी फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को नायब सिंह सैनी सरकार ने बजट में हरी झंडी दे दी है। पूर्व में दोनों शहरों के बीच मेट्रो चलाने की योजना का सर्वे हो चुका था। पिछले डेढ़ वर्ष यह परियोजना ठंडे बस्ते में थी। अब बजट में इसकी घोषणा के बाद दोनों जिलों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह मेट्रो फरीदाबाद के बाटा चौक मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के सेक्टर-56 को जोड़ेगी।

फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो की पहले बन चुकी है डीपीआर
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो की वर्ष 2015 में घोषणा की थी। इसके बाद इसकी डीपीआर भी बनाई गई थी। डीपीआर के अनुसार, दोनों शहरों के बीच 8 स्टेशन बनने थे। परियोजना में छह एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनने थे। अब मुख्यमंत्री ने इसे फरीदाबाद-गुरुग्राम इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो नाम देकर इस योजना को मंजूरी दी है।

बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो चलाने पर विचार करेगी कमेटी
बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्राे चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विधानसभा चुनावों के दौरान रैली में घोषणा की थी। वहीं, स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इसके बारे में घोषणा कर चुके थे। अब बजट में इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण करने की बात सामने आई है। इस परियोजना से बल्लभगढ़ से पलवल तक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

2031 तक मास्टर वाटर और सीवरेज योजना
मुख्यमंत्री ने सोमवार को बजट में वर्ष 2031 के फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2031 के अनुसार होने वाली आबादी के लिए मास्टर वॉटर और सीवरेज योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के माध्यम से 39.5 लाख लोगों के लिए सीवरेज लाइन और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। 2025-26 में इस परियोजना की शुरुआत के लिए कहा गया है। ऐसे में शहरवासियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। परियोजना पूरी होने पर 750 एमएलडी पेयजल उपलब्ध होगा। वर्तमान में 280 एमएलडी पेयजल ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें