फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक के लिए जिले की कुश्ती टीम की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरुष वर्ग के लिए 20 और महिला वर्ग के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

नवंबर में सोनीपत में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा ओलंपिक खेलों के लिए फरीदाबाद कुश्ती संघ की ओर से शनिवार को कुश्ती ट्रायल संपन्न होने के बाद रविवार को चयनित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई। 11 अक्तूबर को जिले के मोहना गांव स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित किए गए सीनियर ओपन कुश्ती ट्रायलों में महिला और पुरुष समेत कुल 30 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 20 खिलाड़ियों का चयन पुरुष वर्ग और 10 खिलाड़ियों का चयन महिला वर्ग के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी नवंबर में सोनीपत में दमखम दिखाते नजर आएंगे।

इनमें पुरुष वर्ग में 65 किग्रा में पुष्प, 70 किग्रा में नीरज, 74 किग्रा में मौन्टी, 79 किग्रा में नरेंद्र, 92 किग्रा में बॉबी, 97, किग्रा में शिवम और 125 किग्रा में विवेक सहित कई और खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया। वहीं महिला वर्ग में 62 किग्रा में प्राची, 65 किग्रा में कुमकुम ने अपना स्थान पक्का किया। वहीं 68 किग्रा में पूजा ने अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


ट्रायल में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती कैटेगरी में मुकाबले खेले गए। इनमें विभिन्न वजन श्रेणियों में मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलो ग्राम भारवर्ग के मुकाबले खेले गए। वहीं ग्रीको रोमन मेंं 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन



इसी प्रकार महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा के ट्रायल हुए। कुश्ती कोच पवन सैनी और अनिल कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल हो चुके हैं। 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें