फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कक्षा तीन से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 379 स्कूलों में करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार से कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के 379 स्कूलों में करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही स्कूलों में विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।

पहले दिन तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, चौथी ने पर्यावरण अध्ययन, छठी ने सामाजिक विज्ञान, सातवीं ने हिंदी, आठवीं ने विज्ञान, नौवीं ने सामाजिक विज्ञान और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा दी। 11वीं में फाइन आर्ट और म्यूजिक, जबकि 12वीं में कंप्यूटर साइंस और जियोग्राफी की परीक्षा हुई। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को छूट भी दी गई। उन्हें अगली परीक्षा से पहले या कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परीक्षा देने का अवसर और अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी पर उठे सवाल
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मच्छगर विद्यालय के शिक्षक विजय मुदगल ने कहा कि पिछले कई महीनों से 50 प्रतिशत से अधिक प्राथमिक शिक्षक एसआईआर और बीएलओ के कार्य में लगे हैं। इससे स्कूलों में नियमित पढ़ाई प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लंबे समय तक दूसरे कार्यों में रहने से विद्यार्थियों की तैयारी पर असर पड़ा है। अब अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, ऐसे में पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिलने से छात्रों के परिणाम पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें