फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडरेज में दादा-पोते पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद, शादी से वापस आ रहे थे पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शादी समारोह में शामिल होकर कार में सवार दादा-पोते अपने गांव लौट रहे थे। बीच रास्ते में एक थार ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। उसी कहासुनी का बदला लेने के लिए थार सवार युवकों ने घर पहुंचने के बाद दादा व पोते पर रॉड व लाठी से हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव लढौली निवासी बुधपाल सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल की रात को उनके पिता उमेद सिंह व भतीजा सूरज सिंह भांजे की शादी से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में एक थार मांदकौल रोड से उनका पीछा करने लगी। आरोप है कि थार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह कर नहीं पाए। इस दौरान रास्ते में दोनों गाड़ियों के चालकों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। जैसे तैसे करके दादा-पोते घर पर आ गए। गाड़ी से उतरते ही थार में सवार रोहित, कुलदीप, प्रमोद और पंकज ने उनके पिता उमेद सिंह और भतीजे सूरज के ऊपर रॉड और लाठी से हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर घर की महिलाएं बाहर आ गईं। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद शिकायत न करने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना सदर प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि रोडरेज का मामला है। दोनों गाड़ियों के बीच रास्ते में कोई कहासुनी हो गई थी। उसी कहासुनी को लेकर आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें