फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले अपहृत हुई बच्ची को तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पांच साल पहले तीन माह की उम्र में अगवा हुई बच्ची को थाना कोतवाली पुलिस ने ढूंढ निकाला। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात 4 जून 2016 को हुई थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास रहती है। उसकी तीन माह की बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया है। यह मामला लगातार चल रहा था। थाना कोतवाली पुलिस की टीम को बच्ची के बारे में 20 अक्तूबर 2021 को सूचना मिली। इसके बाद ऊंचागांव से ऊधम सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2016 में रेखा और उसकी बहन कोमल के साथ उसने एक बच्ची को ओल्ड रेलवे स्टेशन से उठाया था।
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर ऊधम सिंह को एक दिन के रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर दोनों आरोपी महिलाओं रेखा और कोमल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की उम्र अब साढे पांच वर्ष है। जिस वक्त बच्ची का अपहरण हुआ, वह 3 माह की थी। पूछताछ में रेखा ने बताया कि शादी को 14 वर्ष होने पर भी उसको कोई बच्चा नहीं है। गोद लेने का प्रयास किया तो पता चला कि इसके लिए काफी पैसे की जरूरत है। उसने अपनी बहन कोमल से बच्चे का इंतजाम करने को कहा। कोमल ने अपने जानकार ऑटो चालक ऊधम सिंह को काम सौंप दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ये योजना बनाकर बच्ची की मां को कपड़े दिलाने के बहाने मार्केट में ले गए। वहां उसे चकमा दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बच्ची को बाल कल्याण समिति सेक्टर-30 में छोड़ा है। कानूनी कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों को सौंपा जाएगा। तीनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें