फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालत में मौत हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना सारन इलाके के नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मां ने एक युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नंगला निवासी बबीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसके पति और पुत्र काम पर गए थे। बबीता भी अपने अन्य दो बच्चों को साथ लेकर सत्संग में चली गई। घर पर उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रिया अकेली थी। वापस आकर देखा कि गांव नेकपुर निवासी प्रदीप उनके घर पर आया हुआ था। प्रिया की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। वह लगातार उल्टियां कर रही थी। पूछने पर प्रदीप ने कहा कि प्रिया को तुरंत अस्पताल लेकर चलो, उसकी हालत खराब है।
उसने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बबीता के मुताबिक प्रदीप उनके घर अक्सर आता-जाता था। उनकी बेटी ने मरने से पहले उन्हें बताया था कि प्रदीप ने ही उसे जहर खिलाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें