फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसे में युवक कार्यात्मक रूप से अक्षम, हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर 31.44 लाख किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 साल की उम्र में हादसे ने छीनी कमाने की क्षमता
विज्ञापन


-80 प्रतिशत शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद अदालत ने माना पूरी तरह अक्षम
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सड़क हादसे में किसी व्यक्ति की दिव्यांगता का आकलन केवल मेडिकल प्रमाणपत्र में दर्ज प्रतिशत के आधार पर नहीं किया जा सकता। यह भी देखना जरूरी है कि चोटों ने उसकी रोजमर्रा की जिंदगी, काम करने की क्षमता और भविष्य की कमाई की संभावनाओं को कितना प्रभावित किया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए 80 प्रतिशत स्थायी शारीरिक दिव्यांगता वाले युवक को मुआवजे के आकलन के लिए 100 प्रतिशत कार्यात्मक रूप से अक्षम माना है। अदालत ने उसका मुआवजा 11.18 लाख रुपये से बढ़ाकर 31.44 लाख रुपये कर दिया। बढ़ी हुई राशि पर दावा याचिका दाखिल करने की तारीख से 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन


हादसे के समय पलवल निवासी सोनू की उम्र महज 20 वर्ष थी और वह सिविल इंजीनियरिंग में ड्राफ्ट्समैन का डिप्लोमा कर रहा था। सोनू ने अदालत को बताया कि 22 अप्रैल 2014 को सुबह करीब आठ से साढ़े आठ बजे वह अपने रिश्तेदार वेद राम के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जा रहा था। इसी दौरान एक टाटा सूमो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पलवल के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणने 80 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता के आधार पर 11,18,150 रुपये मुआवजा तय किया था। हाईकोर्ट ने पाया कि सिर में गंभीर चोट, मस्तिष्क की सर्जरी और तंत्रिका संबंधी समस्याओं के कारण सोनू की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है। अदालत ने बीमा कंपनी की इस दलील को खारिज कर दिया कि दिव्यांगता पूरे शरीर से संबंधित नहीं है। सभी मदों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने कुल मुआवजा बढ़ाकर 31,44,950 रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें