फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब के ठेकों व नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के कुरथला और आलदोका गांवों में शराब के ठेकों तथा बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांवों से शराब के ठेके हटाने और अवैध नशे पर रोक लगाने की मांग की। कुरथला में ठेका सरकारी स्कूल, मंदिर और फिरनी से 100 मीटर से कम दूरी पर है। इससे विद्यार्थियों और महिलाओं को परेशानी होती है। पहले पंचायत में ठेका स्थानांतरित करने का फैसला हुआ था, पर अमल नहीं हुआ। ज्ञापन में चिट्टा, गांजा, सूखा नशा और अवैध शराब की बिक्री पर चिंता जताई गई। जिला उपायुक्त ने आगामी आबकारी नीति में ठेके हटाने पर विचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें