फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपये का गिफ्ट वाउचर का लालच दे ठगे 87 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
5 रुपये का गिफ्ट वाउचर का लालच दे ठगे 87 हजार
विज्ञापन

बल्लभगढ़। निजी विश्वविद्यालय के मैकेनिकल विभाग में अधीक्षक से ठगों ने 5 रुपये का गिफ्ट वाउचर का लालच देकर 87 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित जयप्रकाश ने दोबारा से ठग को फोन लगाया तो उसने यहां तक कह दिया कि ...ले लो डिजिटल इंडिया के मजे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जय प्रकाश अपने मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी उसने फोन से पांच रुपये का एक गिफ्ट वाउचर खरीदा। उसने क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान किया था। तभी उसके मोबाइल पर 87,107 रुपये कटने का मैसेज आया। पैसा किसी राजोर पे नेप्चून इंडिया कंपनी के खाते में गया था। जय प्रकाश ने बैंक में फोन कर अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। इसके बाद पीड़ित ने इंटरनेट से कंपनी का नंबर ढूंढ कर फोन किया। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनकी एक ट्रैवल एजेंसी है। रकम उनके एक एजेंट के द्वारा खाते में आई है। एजेंट का नाम धर्मेंद्र है, लेकिन कुछ देर बाद एजेंट ने रकम कहीं और ट्रंसफर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी अधिकारी से जयप्रकाश ने एजेंट का नंबर लिया और उसे फोन किया। नंबर पर बात करने वाला अपने आप को बार-बार अलग-अलग जगह का निवासी बताता रहा। पीड़ित के मुताबिक ठग ने फोन पर कहा कि ऐसे पता नहीं कितने फ्रॉड कर चुका है। मामले की जांच कर रहे एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें