फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इस साल जनवरी से अगस्त तक जिले में 4,79,889 यातायात उल्लंघन के मामले सामने आए, सबसे ज्यादा बिना हेलमेट वालों के

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट उतरा...चालान चढ़ा
विज्ञापन


निधि कुशवाहा

फरीदाबाद। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस साल जनवरी से अगस्त तक जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन के 4,79,889 मामले दर्ज किए गए। इनमें 4,28,453 चालान किए गए, जबकि चालान के माध्यम से 5 करोड़ 53 लाख 97 हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने और गलत पार्किंग के मामलों में हुई।

आंकड़ों के अनुसार, आठ माह में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के 1,29,852 चालान काटे गए। वहीं ओवरस्पीड के 49,323, गलत दिशा में वाहन चलाने के 36,919 और गलत पार्किंग के 40,366 चालान काटे गए।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस ड्राइविंग में 12 हजार से अधिक चालान
बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर भी बड़ी संख्या में कार्रवाई हुई। जनवरी से अगस्त के बीच 12,091 चालान काटे गए। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने के 11,982 और निर्धारित पैटर्न के अनुसार नंबर प्लेट न लगाने या नंबर प्लेट अस्पष्ट होने के
14,384
चालान काटे गए।

बीमा नहीं कराने वाले भी बड़ी संख्या में
वाहन का थर्ड पार्टी बीमा नहीं कराने या बीमा की अवधि खत्म होने के बावजूद वाहन चलाने के 5,649 चालान काटे गए। वायु प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर भी 4,558 चालान कटे। वहीं वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 1,959 चालान काटे गए।


बिना सीट बेल्ट और मोबाइल के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई
यातायात पुलिस ने गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाने के 10,179 चालान काटे गए। वाहन की अगली सीट पर बैठे यात्री के सीट बेल्ट नहीं लगाने के 2,293 चालान काटे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 1,373 चालान काटे गए।
विज्ञापन


अगस्त में की गई कार्रवाई
अगस्त में कुल 57,994 यातायात उल्लंघन दर्ज किए गए। इनमें ओवरस्पीड के 6,889, गलत पार्किंग के 6,037, गलत दिशा में वाहन चलाने के 4,165 और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 2,225 चालान काटे गए। अगस्त में बिना हेलमेट वाहन चलाने के 15,856 चालान कटे।

यातायात उल्लंघन के आंकड़े (जनवरी से अगस्त 2026 तक)


जनवरी से अगस्त तक कुल यातायात उल्लंघन- 4,79,889
कुल चालान- 4,28,453
कुल नकद जुर्माना- 5.54 करोड़
बिना हेलमेट के मामले- 1,29,852
ओवरस्पीड के मामले- 49,323
गलत पार्किंग के मामले- 40,366
गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले- 36,919
बिना ड्राइविंग लाइसेंस- 12,091
बिना नंबर प्लेट- 11,982
नंबर प्लेट में अनियमितता- 14,384
सीट बेल्ट न लगाना- 10,179
बिना थर्ड पार्टी बीमा- 5,649
वायु प्रदूषण मानकों का उल्लंघन- 4,558
ट्रिपल राइडिंग- 11,538
शराब पीकर वाहन चलाना- 3,912
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें