फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर बैंक खाते से 87,398 रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब निवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के नाम हिमांशु हैं। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी। संवाद