फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा नशा है: मोबाइल न देने पर युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर हालत में राजेंद्र सफदरजंग में भर्ती

Sat, 28 Jan 2023 09:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

राजेंद्र के दोस्त सुनहरी का कहना है उसने अधिक शराब पी रखी थी। इसी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के डीएलएफ फेस वन में दोस्त के फोन देने से मना करने पर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

सेक्टर 31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र खत्री ने बताया मूल रूप से यूपी के हाथरस जिले के पैंदापुर निवासी राजेंद्र डीएलएफ फेस वन इलाके में अपने दोस्त के साथ आया था। राजेंद्र अपनी मां और भाई की मौत होने से डिप्रेशन में था। 20 दिन पहले उसकी मां और 40 दिन पहले भाई की मौत हुई थी। 

राजेंद्र की चार बहनें हैं। उसने पहले शराब पी और दोस्त से अपनी बहनों से बात करने के लिए फोन मांगा। उसे तनाव में देखकर दोस्त ने फोन देने से मना कर दिया। इससे नाराज राजेंद्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 

आनन-फानन राजेंद्र को आग की लपटों से बचाकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

राजेंद्र के दोस्त सुनहरी का कहना है उसने अधिक शराब पी रखी थी। इसी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस में अभी तक मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें