फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर हमला कर दोस्त ने लूटे 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। उत्तर प्रदेश के इटावा से बल्लभगढ़ में मजदूरों को भुगतान करने आए एक ठेकेदार से उसके ही दोस्त ने साथी के साथ मिलकर 1.10 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। आरोपियों ने ठेकेदार पर चाकू से हमला भी किया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मानपुरा, इटावा उत्तर प्रदेश निवासी पंकज तिवारी सिविल कांट्रेक्टर हैं। पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह बीपीसीएल के प्लांट में काम के सिलसिले से फरीदाबाद आए थे। यहां उन्हें अपने कर्मचारियों को भुगतान भी करना था। इस कारण उन्होंने बैंक से 1.10 लाख रुपये निकाले और बल्लभगढ़ के सीकरी में रहने वाले अपने दोस्त प्रद्युम्न को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों बीपीसीएल प्लांट से प्रद्युम्न के गांव सीकरी जा रहे थे। पंकज के अनुसार इसी बीच उसने अपने दोस्त को रुपयों के बारे में बता दिया। आरोप है कि पैसे के बारे में पता चलने पर प्रद्युम्न उसे होटल छोड़ने के बजाए कुछ जरूरी काम बता बाईपास रोड पर ही छोड़ कर चला गया। थोड़ी देर बाद वह एक कार में अपने एक अन्य साथी के साथ आया। आते ही दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें