फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने 5 लोगों से ठगे 21.90 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर की ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 21.90 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। ठगों ने मोबाइल हैक कर, भारतीय सेना कर्मचारी बनकर, बिटकॉइन में निवेश व निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर आदि बहानों से ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी निवासी विकास ने दी है। इनका आरोप है कि 21 दिसंबर को ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और इनके क्रेडिट कार्ड से 6,24,887 रुपये के ट्रांजेक्शन हो गए। दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी-5 निवासी महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 20 जून को ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-89 निवासी समीर ने दी है। इनका कहना है कि 24 नवंबर से 11 दिसंबर के दौरान ठगी हुई। ठगों ने इनसे संपर्क कर निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में 11 लाख रुपये निवेश करा लिए लेकिन बाद में रिफंड नहीं दिया।
विज्ञापन

चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-84 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 1 से 9 दिसंबर के दौरान ठगों ने बिटकॉइन ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने 1,16,288 रुपये निवेश करा लिए लेकिन बाद में रिफंड नहीं दिया। पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले विक्रम ने दी है। इनका कहना है कि 16 दिसंबर को ठग ने भारतीय सेना का अकाउंटेंट बनकर संपर्क किया। आरोपी ने लोहे की डस्ट खरीदने को लेकर बात की और बहाने से 1,99,990 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें