फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नहरपार परियोजना में निवेश करने के नाम पर गुरुग्राम के बिल्डर पर शहर के सेक्टर-14 में रहने वाली एक महिला ने चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त केके राव से की है। खेड़ीपुल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि नहरपार एक परियोजना में निवेश के नाम पर बिल्डर कंपनी के निदेशक कुलदीप सिंह तंवर, दिग्विजय, वेद प्रकाश, मैसर्स केएसटी इंफ्रा सुशांत लोक गुरुग्राम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। खेड़ीपुल पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि नहरपार बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-89 में एक बिल्डर परियोजना में दो दुकान 2012 में बुक कराई थी। बिल्डर ने उन्हें दुकान नंबर तीन व दस आवंटित की थी। इसकी बुकिंग के लिए चार लाख रुपये का चेक भी बिल्डर को दिया गया था।
आरोप है कि महिला द्वारा बुक कराई गई दुकान नंबर तीन व दस का 2014 में कब्जा देना था, लेकिन बिल्डर ने इनका नाम काट कर किसी अन्य को दोनों दुकानें आवंटित कर दीं। उसने बिल्डर से शिकायत की मगर उसने कोई निवारण नहीं किया। अब दोनों निदेशक अपने कार्यालय में भी नहीं मिल रहे हैं। इससे परेेेशान होकर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें