फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा चौथा राष्ट्रीय पोषण माह

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कुपोषण मुक्त भारत के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक से 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत सामुदायिक भागीदारी पर विशेष फोकस रखा जाएगा
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के तहत चार अलग-अलग थीम रहेंगी। उन्होंने बताया कि आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दालें, बारहमासी और मौसमी स्थानीय सब्जियों, फलों आदि के उपयोग करने के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इन गतिविधियों को उत्साहपूर्वक आयोजित करने और राष्ट्रीय पोषण में बड़ी सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ अन्य विभाग भी इस कार्यक्रम के सहयोगी रहेंगे।
दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों जैसे विभिन्न समूहों के लिए आयुष और योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीसरे सप्ताह में आइईसी सामग्री के साथ लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की जाएंगी। इसी प्रकार चौथे सप्ताह में एसएएम की पहचान और उनके लिए पौष्टिक भोजन के वितरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एसएम बच्चों की पहचान करने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम द्वारा बच्चों (पांच वर्ष तक की आयु तक) के लिए लंबाई/ऊंचाई और वजन मापन अभियान के लिए घर-घर जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें