फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 62

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 10 वर्षीय बच्चे समेत 4 नए रोगी मिले हैं, जिससे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें से बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि शनिवार को 4 नए मामलों की पुष्टि की गई, जिससे अब आंकड़ा 62 तक पहुंच गया है। 4 नए मामलों में 3 बच्चे व एक 30 साल का युवक है। इन सभी मरीजों में से तीनों बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह सभी मामले बल्लभगढ़, ग्रीन फील्ड, एस्कॉर्ट नगर और मुजेसर के हैं। उन्होंने बताया कि समय से डेंगू की पहचान हो जाने पर रोगियों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वह अपने घर रहकर इलाज कर ठीक हो जाते हैं। इस बीमारी में अगर किसी को तेज सिर दर्द के साथ बुखार आंखों के पीछे तेज दर्द हो मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो तो यह लोग तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें या तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। बीके अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 16 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, जिसमें से 8-8 महिला व पुरुष के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विकास गोयल ने बताया कि डेंगू की पुष्टि हो जाने के बाद मरीज को घबराना नहीं चाहिए। इसका उपचार करना चाहिए। डेंगू के प्रारंभिक लक्षण नजर आते ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से जांच कर पुष्टि करें कि डेंगू है या नहीं। अगर डेंगू की पुष्टि होती है तो उसका उपचार शुरू करा दें।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- घर से बाहर निकलते समय फूल बांह के कपड़े पहने
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- घरों पर छत के ऊपर या घर के बाहर बर्तन, कूलर, टायर आदि सामानों व कबाड़ में पानी इकट्ठा न होने दें
- घर के बाहर जमा पानी मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें