फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ बाईपास से केजीपी तक बनेगी फोर लेन की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के लोगों को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर जाना आसान होगा। सिंगल लेन की सड़क को अब हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) फोर लेन का बनवाने जा रहा है। इस पर करीब 57.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर से केजीपी या केएमपी पर जाने के लिए लोगों को दिल्ली-मथुरा एक्सप्रेसवे से पलवल जाना पड़ता है। इसके बाद मानेसर या गाजियाबाद की ओर जा पाते हैं। अन्य सहायक सड़कें संकरी या टूटी हुई हैं। इसमें एक सड़क बल्लभगढ़ बाईपास से मोहना-छायंसा होते हुए केजीपी तक जाती है। लोगों का कहना है कि सड़क टूटी और सिंगल लेन का होने के कारण वाहन चालक इसका प्रयोग कम ही करते हैं। सड़क कई जगहों पर जलभराव की समस्या रहती है। ऐसे में एचएसआईआईडीसी सात मीटर चौड़ी सड़क को अब 14 मीटर यानी फोन लेन का बनाने जा रहा है। योजना के अनुसार, सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित न हो। अधिकारियों का कहना है कि बल्लभगढ़ में इंटरचेंज से मोहना-छायंसा होते हुए केजीपी तक फोर लेन की सड़क बनाई जाएगी। इससे लोगों को यदि गाजियाबाद की ओर जाना होता तो उन्हें पलवल के बजाय सीधे मोहना होते हुए केजीपी पर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और जाम में जूझना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक विकल्प मिल जाएगा और हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
एचएसआईआईडीसी के डीजीएम राहुल सिंह ने बताया कि 14 किलोमीटर तक सड़क को फोर लेन का बनाया जाएगा। इस पर करीब 57.19 करोड़ रुपये खर्च होगा। सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को सुविधा होगी। सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रयास है कि जल्द ही इस सड़क को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
दिल्ली से सोहना तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़नेे का काम चल रहा है। ऐसे में बल्लभगढ़ में इंटरचेंज पर इस रोड को जोड़ा जाएगा। इससे लोग पलवल जाने के बजाय बीच से ही केजीपी पर जा सकेंगे। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेजी से कार्य चल रहा है। यह दिल्ली से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ होते हुए केएमपी और आगे जाकर सोहना में एक्सप्रेसवे के मेन कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें