फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में सुलझी फायरिंग की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में युवक पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार वारदात पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर हुए विवाद के चलते हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन निवासी बाहरी, करनाल, साहिल निवासी बलियाना, रोहतक, अजय कुमार निवासी अशोक विहार फेस-3 सालापुर खेड़ा तथा भारत उर्फ बल्लन निवासी समयपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार बाला जी कॉलोनी करनेरा निवासी प्रतीक ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका रमन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिस पर रमन ने कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी। 14 मार्च की रात करीब 10.30 बजे वह होटल के बाहर टहल रहा था तभी रमन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और देशी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। आरोप है कि उसके साथी ने भी फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि रमन की शिकायतकर्ता से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उसने 14 मार्च को अपने साथियों साहिल और अजय के साथ अशोका एन्क्लेव सेक्टर-35 में आकर फायरिंग की। आरोपी भारत उर्फ बल्लन ने रमन को दो देसी कट्टे और कारतूस उपलब्ध कराए थे।पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें