फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के पांच लोगों से जालसाजों ने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ चालान और क्रेडिट कार्ड बिल भरने का फर्जी लिंक भेजकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में साइबर ठगों ने पांच लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने कहीं आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजा, तो कहीं फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया। साइबर थानों की पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामले में बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी आशीष जैन को उनके दोस्त के व्हाट्सएप नंबर से आरटीओ चालान का एक एपीके लिंक मिला। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, ठगों ने उनका फोन हैक कर लिया और बिना ओटीपी के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 24,226 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन


दूसरे मामले में तिरखा कॉलोनी की युवती को ठगों ने फोन कर खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया और अश्लील वीडियो देखने के आरोप में जेल भेजने का डर दिखाया। ठगों ने फर्जी अरेस्ट वारंट भेजकर केस खत्म करने के नाम पर 13 ट्रांजेक्शन के जरिये युवती से 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। तीसरे मामले में सेक्टर-9 निवासी प्रणव चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर मिला। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर होटलों को रेटिंग देने का टास्क दिया। मुनाफा देने के बजाय ठगों ने कंपनी पॉलिसी और पेमेंट रिकवरी के नाम पर प्रणव से कुल 33,500 रुपये जमा करा लिए और फिर गायब हो गए।
विज्ञापन


इसी तरह पल्ला की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर विक्रम राजपूत नाम के युवक ने अपनी बातों में फंसाया। आरोपी ने कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और फिर मुंबई एयरपोर्ट से पार्सल छुड़ाने के लिए टैक्स के नाम पर युवती से 37,100 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर युवती ने घबराहट में अपनी आईडी ही डिलीट कर दी। ऐसे एक और मामले में भारत कॉलोनी निवासी जिले सिंह ठगी का शिकार तब हुए जब उनके पास क्रेडिट कार्ड बिल भरने के लिए एक फर्जी लिंक आया। ठग ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर उन्हें बिल डेस्क जैसा दिखने वाला लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने जानकारी भरी, उनकी पत्नी के खाते से पचास हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें