फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 3 लाख की रिश्वत लेते चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर में की कार्रवाई
विज्ञापन

दीनदयाल, हरिसिंह, योगेश और दीपक नामक चार आरोपियों को पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का दावा कर 3 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में चार लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। इनमें यहां स्टाफ रखने वाली आउट सोर्स एजेंसी का अदर्ली दीपक शर्मा, सहायक नर्सिंग अधीक्षक हरी सिंह, एजेंसी का मैनेजर योगेश शर्मा व नर्सिंग अर्दली दीनदयाल शामिल हैं।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो को एक शिकायत मिली कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल एनआईटी में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत लेने का आरोप सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने सुदर्शन एजेंसी के मैनेजर योगेश शर्मा, नर्सिंग अर्दली दीनदयाल पर लगाया गया। एसीबी अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर शिकायतकर्ता को रिश्वत के रुपयों के साथ आरोपियों के कहे अनुसार दशहरा ग्राउंड भेजा गया। रिश्वत की रकम लेने के लिए आउटसोर्सिंग नर्सिंग अर्दली दीपक शर्मा आया। दशहरा ग्राउंड के पास दीपक शर्मा ने कार में बैठकर जैसे ही रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दीपक के कहने पर दीनदयाल वहां रुपये लेने आया तो टीम ने उसे भी काबू किया। अस्पताल के पास अपनी-अपनी कार में बैठे हरी सिंह व योगेश शर्मा को भी टीम ने काबू किया। चारों के खिलाफ मंगलवार को एसीबी फरीदाबाद थाने में करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
चार आरोपियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें