फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने धारदार हथियार से किशोर (15) को घायल करने के मामले में चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी आरिफ, सोहेल, अमित तथा सोहेब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीन मई 2021 को आरोपियों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा, मारपीट, सरकारी आदेशों की अवहेलना करने तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। किशोर ने पुलिस को बताया था कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दो मई की शाम को जब वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला तो रास्ते में उसके पड़ोसियों ने उसकी स्कूटी को रुकवा कर धारदार हथियार से उसके गले और कान पर वार किया। आरोपी सोहेल ने पीड़ित के सिर में पत्थर मार दिया।
पीड़ित को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस चौकी सेक्टर-11 प्रभारी प्रदीप मोर की टीम ने 16 अगस्त को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का अपने पड़ोसियों के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा चलता रहता था। झगड़े को लेकर हुई रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें