फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फेरबदल: उदयभान बनाए गए हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हुड्डा खेमे के हैं करीबी

Wed, 27 Apr 2022 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

कांग्रेस ने प्रदेश में नया अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है जिसमें जातिगत फैक्टर का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
भूपिंदर हुड्डा ने उदयभान को दी बधाई (तस्वीर में दाएं काले चश्मे में) - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पर हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उदयभान हुड्डा खेमे से हैं। श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कहा जा रहा है कि इन सब में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। दलित अध्यक्ष को हटाकर पार्टी ने दलित को ही पार्टी की कमान सौंपी है। उदयभान हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं।

पिछले हफ्ते ही कुमारी सैलजा ने दिया था इस्तीफा

जानकारी के अनुसार कुमारी सैलजा पिछले हफ्ते ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक सफर

पहली बार लोक दल बहुगुणा से हसनपुर से विधायक बने ,अनसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित है। (अब इसी सीट को होडल सीट के नाम से जाना जाता है)
विज्ञापन

1990 में कृभको के चैयरमैन बने
पुनः 2000 में निर्दलीय विधायक बने
2005 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने
2014 में पुनः कांग्रेस के विधायक बने

हुड्डा के सामने सैलजा की नहीं चली

भूपेंद्र हुड्डा के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की नहीं चली। वह प्रदेश में संगठन नहीं खड़ा कर सकीं। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और हुड्डा खेमे के बीच विवाद जगजाहिर है। तंवर भी प्रदेश में अपना संगठन खड़ा नहीं कर सके थे। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही अलविदा कह दिया। तंवर के बाद पार्टी ने कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मगर हालात तब भी नहीं बदले। हुड्डा और सैलजा गुट के बीच खींचतान जारी रही। 

कुलदीप बिश्नोई को झटका

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष का पद अपने नजदीकी को दिलवाने में कामयाब रहे। पार्टी ने उनकी पंसद के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि कुलदीप बिश्नोई खुद इस पद पर काबिज होना चाह रहे थे। मंगलवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अलग-अलग बैठक भी की थी। मगर बिश्नोई नहीं चल सकी। 

कुमारी सैलजा ने भी नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को दी बधाई

कुमारी सैलजा ने ट्वीट किया, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्री उदय भान जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्रीमती श्रुति चौधरी जी, श्री रामकिशन गुर्जर जी, श्री जितेंद्र भारद्वाज जी, श्री सुरेश गुप्ता जी को भी शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें