फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट में निवेश, गिफ्ट भेजने और मोबाइल हैक कर की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने ठगी के तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 36.87 लाख रुपये, इंस्टाग्राम पर गिफ्ट भेजने के बहाने 37,944 रुपये और लिंक भेजकर मोबाइल हैक करने के मामले में 20 हजार रुपये की ठगी की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 36.87 लाख रुपये की ठगी के मामले में फतेहाबाद निवासी राहुल (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बीकॉम पास राहुल ने ठगी की रकम के लेन-देन के लिए हैलो टैन फर्म का बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अदालत ने राहुल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में एनआईटी निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि छह सितंबर को इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का विज्ञापन देखकर उसने क्लिक किया तो व्हाट्सएप चैट खुल गई। गिफ्ट भेजने के नाम पर उससे 37,944 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विजेंद्र कुमार मीणा (30) और दीपक कुमार गौतम (28) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दीपक ने महिला खाताधारक का खाता विजेंद्र को दिया था, जिसने आगे ठगों को उपलब्ध कराया। महिला खाताधारक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में 14 अक्तूबर को व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करने से एक व्यक्ति का मोबाइल हैक हुआ और खाते से 20 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने गुरुग्राम निवासी जतिन (19) और शेखर (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जतिन खाताधारक है और शेखर ने उसका खाता आगे उपलब्ध कराया था। दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें