फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनस्विमिंग : फरीदाबाद की टीम रही ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली अंतरराष्ट्रीय स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित अरावली अंतरराष्ट्रीय स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें फरीदाबाद की टीम ओवरऑल विजेता रही। जबकि अंबाला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तैराक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में लड़कों के वरिष्ठ आयुवर्ग में अंबाला के रविंद्र ने बाजी मारी। जबकि लड़कियों की श्रेणी में फरीदाबाद की पूर्णिमा विजेता रही। लड़कों के कनिष्ठ आयुवर्ग के ग्रुप बी में जिले के उदित मलिक प्रथम व लड़कियों की श्रेणी में इदरीस डाहिया रहीं। कनिष्ठ आयुवर्ग के ग्रुप-सी में अंबाला के अर्जुन बेहतरीन तैराक रहे। जबकि लड़कियों की श्रेणी में जिले की हर्षिका रही। लड़कों के सब जूनियर आयुवर्ग के एफ श्रेणी में चरखी दादरी के कियंश तेजस प्रथम व लड़कियों के श्रेणी में अंबाला की पावनी विजेता रहीं। लड़कों के कनिष्ठ आयुवर्ग के श्रेणी में फरीदाबाद के कृष मोहिंद्रा प्रथम व लड़कियों के श्रेणी में फरीदाबाद की विरुष्का डाहिया रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ आयुवर्ग के ई श्रेणी में झज्जर के आरव प्रथम व लड़कियों की श्रेणी में पलवल की गौरी विजेता रही। इन सभी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश नागर की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर फिनस्विमिंग के महासचिव एके पंडित सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें