फरीदाबाद। वाईएमसीए चौक स्थित कंपनी की महिला कर्मी ने अपने मालिक पर पोहा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि चार जुलाई को उनके मालिक ने उसे और उसकी सहेली को कार्यालय में बुलाया। उसके बाद उन्होंने दोनों को अलग-अगल प्लेट में पोहा खाने को दिया। कुछ देर बाद आरोपी मालिक ने उसकी सहेली को कार्यालय में काम करने भेज दिया। उसके बाद मालिक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद वह अपने घर चली गई। बाद में उसने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिवार वाले उसे सेक्टर-आठ थाना ले गए और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद