फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन दिन में पांच लोगों की गर्मी से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की मोर्चरी में आए शव, दो की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 30 और 31 मई को पड़ी भीषण गर्मी से शहरवासी बेहाल हो गए। इन दो दिनों में बीके अस्पताल की मोर्चरी में पांच लोगों के शव पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक जांच में गर्मी से इनकी मौत होने की आशंका जताई गई है। इन पांच में दो की पहचान नहीं हुई है।
बीके अस्पताल की मोर्चरी से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रेस कॉलोनी निवासी पंकज कुमार साइकिल से अपने घर से सेक्टर 24 कंपनी में काम करने जा रहे थे। सेक्टर 24 के पास वह गिर गए। उनको पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के जांच अधिकारी श्रीभगवान कुमार ने बताया कि पंकज की मौत लू लगने की वजह से हो सकती है। वहीं, गांव गाजीपुर के पास 30 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार युवक की मौत भी लू लगने की वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-31 क्षेत्र में लगभग 60 साल के अज्ञात वृद्ध की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध इधर उधर से खाना खाकर अपना गुजारा करते था। इसके अलावा नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र की अचानक से तबीयत खराब हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मौत का कारण गर्मी और बीमारी हो सकती है। इसके अलावा डबुआ कॉलोनी राकेश की बुखार और गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश गुप्ता ने बताया कि लू लगने की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और रक्तचाप में भी कमी होती है। डॉक्टर ने आशंका जताई कि पांच लोगों की मौत बीमारी और लू की वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें