फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार चार-पांच बार पलटी खाते हुए 60 फुट दूर जाकर गिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित सीकरी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार चार-पांच बार पलटी खाते हुए 60 फुट दूर जाकर गिरी। कार में सवार सभी पांच लोग घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से हथीन निवासी कार चालक मुस्तकीम ट्रक चलाने का कार्य करते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अपने दो साले, ससुर, और दोस्त के साथ पत्थर खरीदने मिंडकौला जा रहा था। इस दौरान सीकरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार करीब 60 मीटर दूर जाकर गिरी। कार में लगे एयर बैग खुलने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जब तक आसपास के लोग पहुंचे बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बल्लभगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, मुस्तकीम का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज करके हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें