फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार और हाइवा की टक्कर में एक घायल, हाइवा चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह-होडल रोड पर शनिवार दोपहर बाद कार और हाइवा डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला पहिया टूटकर काफी दूर जा गिरा और कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में जफरू पुत्र आसू निवासी जयसिंहपुर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा डंपर तेज रफ्तार से आ रहा था और इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल चालक को कार से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर नजदीकी पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और हाइवा डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हाइवा के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जबकि आगे की नंबर प्लेट को मॉडिफाई कर इस तरह ढक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें