फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मासूम को आगरा नहर में फेंकने वाला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदनामी के डर से किन्नर होने के शक में नहर में फेंका था तीन साल की बेटी को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में तीन वर्ष की मासूम को आगरा नहर में फेंकने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने एत्मादपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को वहम था कि उनकी बेटी किन्नर न बन जाए। जब वह पैदा हुई थी, तब डॉक्टर ने इसकी आशंका जताई थी। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसकी रिमांड न्यायालय से मांगेगी।
पल्ला थाना क्षेत्र स्थित एक क्षेत्र निवासी महिला प्रीति (बदला हुआ नाम) पति और तीन वर्ष की बेटी के साथ किराये पर रहती है। पति मजदूरी करता है। दोनों की एक तीन साल की बेटी और एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। सोमवार रात खाना खाने बाद सभी कमरे में सो रहे थे। मंगलवार सुबह प्रीति की आंख खुली तो देखा कि उसका पति और बेटी बिस्तर पर नहीं थे। उसने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद महिला का पति वहां पहुंच गया। उसने पति से बच्ची के बारे में पूछा। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को आगरा नहर में फेंक कर हत्या कर दी है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी पति मौके से से फरार हो गया। तीन दिनों से पुलिस स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की मदद से आगरा नहर में बच्ची की तलाश कर रही है। अब तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ बच्ची को जान से मारने की नीयत से फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पल्ला थाने के जांच अधिकारी सुखवीर ने कहा कि बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को एत्मादपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची के किन्नर बनने के शक में उसकी नहर में फेंककर हत्या की थी। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें