फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी स्टेट गेम्स में फरीदाबाद के बारुणी और मृत्युंजय ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
कराटे के अंडर-14 वर्ग में हासिल की जीत, अब दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फरीदाबाद के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


12 वर्षीय बारुणी ने अंडर-14 के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 11 वर्षीय मृत्युंजय ने अंडर-14 के 60 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते। स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता दिल्ली के स्टेडियम में आयोजित होगी। अब दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के कोच आशीष ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें