फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे

Wed, 29 Dec 2021 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे होगा। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड करते वक्त अगर कोई मरीज पॉजिटिव होता है और उसकी जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ में मंगलवार को जहां कोरोना के 22 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं बीके अस्पताल में आने वाले मरीजों को अगर अल्ट्रासाउंड करवाना है तो उनको कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट साथ लेकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। जिस भी मरीज के पास टेस्ट की रिपोर्ट नहीं होगी उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


बीके अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील अहलावत का कहना है कि दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते उच्च अधिकारी द्वारा आदेश दिए गए हैं कि अस्पताल में आने वाले मरीज को अगर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करवाना है, तो सबसे पहले उसको कोरोना टेस्ट करवाना होगा।

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे होगा। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड करते वक्त अगर कोई मरीज पॉजिटिव होता है और उसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। तो अन्य को कोरोना संक्रमण होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि अल्ट्रासाउंड के दौरान मरीज के काफी निकट होते हैं।
विज्ञापन


इसीलिए उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद से जिस भी मरीज को अल्ट्रासाउंड करवाना है। पहले कोरोना जांच करवाएंगे। यूरोलॉजिस्ट राजकुमार ने बताया कि जिस भी मरीज का एक्स-रे होगा, उसकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। हालांकि कई बार मरीज इसे लेकर उलझ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें