फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के व्यापारियों ने कहा, सुबह 8 से रात 8 बजे तक खोले जाएं बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को एनआईटी स्थित कार्यालय में पूरी तरह से बाजार खोलने के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने की। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने एकमत से बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

जगदीश भाटिया ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि जब कोरोना पॉजीटिविटी रेट पांच प्रतिशत रह जाएगा, तब लोगों को लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एवं केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर से बाजार खोलकर व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तो पॉजीटिविटी रेट दो प्रतिशत पर आ गया है। इसलिए जिले को लॉकडाउन से मुक्त कर देना चाहिए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के तौर पर वेदप्रकाश कुकरेजा, महासचिव बंसी कुकरेजा, जवाहर कॉलोनी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया, ओल्ड प्रेस कॉलोनी मार्केट के प्रधान सुनील दत्त, संजय कालोनी सेक्टर-23 मार्केट के प्रधान संजीव कुमार, पर्वतीय कॉलोनी मार्केट के प्रधान राममेहर, एनआईटी नंबर-5 मार्केट प्रधान सतनाम सिंह मंगल, एनआईटी नंबर-2 मार्केट प्रधान हरीश सेठी, नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी प्रधान सीपी कालरा, एनआईटी नंबर-3 मार्केट प्रधान नरेंद्र भाटिया, तिकोना मार्केट प्रधान प्रेम भाटिया के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें