फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 75 बेड होंगे आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार की ओर से कोविड अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए 75 बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल में अब तक 20 बेड ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आरक्षित थे। सभी पर मरीज भर्ती हैं, ऐसे में मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अहम है कि जिले में ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या 60 से अधिक पहुंच गई है। इनमें से 50 की पुष्टि की जा चुकी है। लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए 75 बेड़ आरक्षित किए है, जिससे की मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके साथ मरीजों के लिए दवाओं का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है।
ब्लैक फंगस मरीजों को अस्पताल में उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे मरीजों को इलाज में सहायता मिलेगी। - डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें