फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद को जल्द मिलेगा ट्रॉमा सेंटर: आरती राव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल के कैंसर डे केयर और हार्ट सेंटर को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

छांयसा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मंगलवार को सेक्टर-2 स्थित में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर शहर के सामाजिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, रोटरी और नागरिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फरीदाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है। फरीदाबाद को जल्द ही ट्रॉमा सेंटर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फरीदाबाद को रेफर मुक्त बनाया जाए, ताकि गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली या दूसरे जिलों में जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बीके अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और हार्ट सेंटर की सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं, छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के माध्यम से लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, टिपरचंद शर्मा, चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल छौकर, संदीप टोंगर चेयरमैन, दीपक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें