फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: चोरी का चेक थमाकर डेढ़ लाख का सरिया खरीद ले गए ठग, बैंक पहुंचे तो हुआ खुलासा

Tue, 18 Jan 2022 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

दुकानदार ने प्लाट पर जाकर देखा, लेकिन सरिया गायब था। पता लगा कि ठग रात में ही सरिया दूसरे वाहन में डालकर ले गए। जांच में सामने आया कि चेक चोरी का था। आरोपी 2650 किलो सरिया ले गये, जिसकी कीमत 1.56 लाख है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में दो ठग चोरी के चेक से लाखों रुपये का सरिया खरीदकर ले गए। दुकानदार ने  भुगतान के लिए चेक बैंक में डाला तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-88 अमोलिक चौक स्थित टीएमआर सरिया की दुकान चलाने वाले रतन लाल यादव ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर शाम करीब 6 बजे दो लड़के उनकी दुकान पर सरिया का रेट तय करके चले गए। अगले दिन एक आदमी चेक देकर सरिया ट्रैक्टर में डलवाकर ले गए। उन्होंने सरिया सेक्टर-85 में एक खाली प्लाट के सामने डलवा दिया।

उन्होंने चेक बैंक में दिया लेकिन भुगतान नहीं हो सका। दुकानदार ने प्लाट पर जाकर देखा, लेकिन सरिया गायब था। पता लगा कि ठग रात में ही सरिया दूसरे वाहन में डालकर ले गए। जांच में सामने आया कि चेक चोरी का था। आरोपी 2650 किलो सरिया ले गये, जिसकी कीमत 1.56 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें