फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म देने वालों को दी मौत: नशेड़ी बेटे ने मां-बाप को कैंची से गोदकर मार डाला, लोग बोले- दोनों उससे कहते थे जल्दी से शादी कर ले

Fri, 13 May 2022 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

जितेंद्र अपना खुद का ऑटो चलाता है। पड़ोसियों के अनुसार जितेंद्र नशा करने का आदी है। वह स्मैक, गांजा के साथ शराब अक्सर शराब पीता है। वह अपने माता-पिता के साथ रोज लड़ता था।
विज्ञापन
मृतक माता-पिता और आरोपी बेटा (बाएं से दाएं) (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में भारत कॉलोनी के हुनमान नगर स्थित गली नंबर पांच में रह रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक सेवानिवृत कर्मचारी व उसकी पत्नी की हत्या बेटे ने कैंची से गोंदकर कर दी। मृतकों की पहचान बीर सिंह (70) व चंपा (62) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नशे में चूर बेटे की घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने को लेकर माता-पिता से कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने घर में रखी कैंची से शरीर के कई भागों पर वारकर दोनों की हत्या कर दी। शोर सुनकर नींद से उठे किराएदार ने पहले पड़ोसियों को हत्या की जानकारी दी, फिर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी बेटे का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू (38) है। मृतक दंपती के दामाद व बेटियों की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जितेंद्र की तलाश  शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि बीर सिंह मूलरूप से पलवल के करीमपुर बर्रे के रहने वाले थे। वह एचएसवीपी के सेवानिवृत कर्मचारी थे। वह गुरुग्राम में चार साल तक एचएसवीपी में ट्यूबवेल ऑपरेटर के रूप में तैनात थे। उससे पहले वह फरीदाबाद में थे। गुरुग्राम से वह सेवानिवृत हुए थे।

नशे का आदी है जितेंद्र, अक्सर होता था मां-बाप से झगड़ा

हनुमान नगर में मकान बनाने के बाद वह करीब 25 साल से वहां रह रहे थे। बीर सिंह की तीन बेटियां व एक बेटा है। तीनों बेटियों रेखा, सुलेखा व चंचल की शादी हो चुकी है। रेखा अपने परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद में रहती है। जबकि सुलेखा व चंचल मथुरा में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

वहीं बेटे जितेंद्र की शादी संजय कॉलोनी में करीब 15 साल पहले हुई थी। हालांकि करीब सात-आठ साल पहले उसका तलाक हो गया। बीर सिंह अपनी पत्नी चंपा व बेटा जितेंद्र के साथ यहीं रहते थे। जितेंद्र अपना खुद का ऑटो चलाता है। पड़ोसियों के अनुसार जितेंद्र नशा करने का आदी है। वह स्मैक, गांजा के साथ शराब अक्सर शराब पीता था। वह अपने माता-पिता के साथ रोज लड़ता था।

यहां तक उनके साथ मारपीट भी करता था। लेकिन लोक-लाज के डर से बीर सिंह व उनकी पत्नी चंपा ने कभी पड़ोसियों से इसका जिक्र नहीं किया। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब एक बजे के बाद इनकी जितेंद्र से घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने व अन्य बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि जितेंद्र ने घर में रखी कैंची से गोंदकर दोनों की हत्या कर दी और दोनों को एक कमरे में बंदकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

जितेंद्र पर शादी करने का दवाब बना रहे थे माता-पिता

स्थानीय लोगों के अनुसार बीर सिंह व चंपा अपने बेटे जितेंद्र की दूसरी शादी कराना चाहते थे। इसके लिए वह अक्सर जितेंद्र से कहते थे। लेकिन जितेंद्र शादी करने को राजी नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बात को लेकर भी इनमें काफी झगड़ा होता था। इसके अलावा आरोपी बेटा जितेंद्र अक्सर उनसे पैसों की भी मांग करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें