पत्नी ने दूसरी मंजिल से नीचे झांककर देखा
उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया। तैयब की पत्नी ने दूसरी मंजिल से नीचे झांककर देखा। उसने लड़खड़ाते कदमों से अंदाजा लगाया कि तैयब ने शराब पी रखी है। ये देख वह तैश में आ गई और वहीं से खरी-खोटी सुनाने लगी।
होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई
आरोप है कि पत्नी ने एकदम से पत्थर उठाकर तैयब की तरफ फेंका जो सीधे सिर में जा लगा। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर घर के बाहर गिर पड़ा। ये देख बेटे ने 112 पर सूचित दी। पुलिस ने तैयब को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक वह बेहोश रहा। होश में आने पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।