फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: 600 की पैंट को 400 रुपये में खरीदना चाहता था ग्राहक, नहीं मानने पर कर दी दुकानदार की पिटाई

Tue, 28 Sep 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आरोपी ने एक पैंट को पसंद किया और उसका दाम पूछा। दुकानदार ने पैंट की कीमत 600 रुपये बताई। इमरान पैंट को 400 रुपये में देने की जिद करने लगा। काफी मोलभाव के बाद भी बात नहीं बनी तो उसने दुकानदार को ही पीट डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एसजीएम थाना क्षेत्र में कम दाम में पैंट नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार को पीट डाला। आरोपी काफी देर से मोल भाव में लगा हुआ था, लेकिन बात नहीं बन पाने पर उसने दुकानदार पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी किशोर कुमार जैन ने बताया कि 22 फुट रोड पर कपड़ों की दुकान है। शनिवार को जमाई कॉलोनी निवासी इमरान नामक युवक कपड़े लेने आया। उसे कपड़े दिखाने शुरू किए। आरोपी ने एक पैंट को पसंद किया और उसका दाम पूछा। दुकानदार ने पैंट की कीमत 600 रुपये बताई। इमरान पैंट को 400 रुपये में देने की जिद करने लगा। 

काफी मोलभाव के बाद भी बात नहीं बनी। इस पर इमरान नाराज हो गया और चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया और गला पकड़ कर उससे हाथापाई करने लगा। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। उन्हें देखकर आरोपी दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें