फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी बता कार में लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास, चालक गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 09:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी बुकिंग के लिए बीते साल 16 दिसंबर को सूरजकुंड चौक पर खड़ा था, तभी वहां अकेली युवती को देखा। आरोपी ने नकली आईकार्ड दिखाते हुए स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर युवती को झांसे में लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने पुलिसकर्मी बनकर लिफ्ट देने के बहाने युवती को कार में बैठाकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले टैक्सी चालक विनय को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार एवं फर्जी आईडी बरामद की है। आरोपी विनय कुमार स्थायी रूप से यूपी के बुलंदशहर के गांव पोंडरी का रहने वाला है, जो फिलहाल गांव लकड़पुर में रहता था। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी बुकिंग के लिए बीते साल 16 दिसंबर को सूरजकुंड चौक पर खड़ा था, तभी वहां अकेली युवती को देखा। आरोपी ने नकली आईकार्ड दिखाते हुए स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर युवती को झांसे में लिया। उसने बताया कि खोरी गांव के आसपास तोड़फोड़ हुई है। यहां कोई भी वारदात हो सकती है, इसलिए साथ चलो।

विज्ञापन

आरोप है कि लड़की के मना करने पर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसे गाड़ी में बिठा लिया और थाने में ले जाने के बहाने सूरजकुंड के जंगल की ओर ले गया। जंगल में आरोपी ने गाड़ी लॉककर लड़की से संबंध बनाने के लिए कहा। लड़की के मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के विरोध के बाद उसे कार से उतारकर फरार हो गया। पीड़िता ने वारदात की शिकायत महिला थाना एनआईटी में दी।

पर्स भूल गई थी सवारी, उसी की आईडी से बताता था खुद को पुलिसकर्मी

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। परंतु कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की गंभीरता को देखते क्राइम ब्रांच एनआईटी को जांच सौंपी गई। क्राइम ब्रांच टीम ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी को सूरजकुंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कोई सवारी उसकी गाड़ी में अपना पर्स भूल गई थी। इससे उसने अपना फर्जी कार्ड बना लिया था। उसे शनिवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें