फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद पुलिस ने जमाई कॉलोनी में निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रशासन ने अरावली वन क्षेत्र में बसी अवैध कालोनियों से अतिक्रमण हटाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में जागरूक करने व तोड़फोड़ में सहयोग करने के लिए बृहस्पतिवार को एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह की अगुवाई में जमाई कॉलोनी में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

मार्च में एसीपी बड़खल के साथ पुलिस चौकी अंखीर प्रभारी व महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था। मार्च के दौरान कॉलोनीवासियों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताते हुए अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इससे पहले खोरी गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था। इस दौरान भी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। जल्द ही जमाई कॉलोनी में भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें