फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Organ Donation Day: मां ने बेटे को किडनी देकर दिया दूसरा जीवन, पत्नी ने भी अंगदान कर पति को बचाया

Sun, 27 Nov 2022 12:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सेक्टर 23 निवासी शिवम ने बताया कि अगस्त में बीएससी पूरी की है। साल 2012 में उनको दौरे पड़ने शुरु हो गए। इसके बाद वह सेक्टर- 21 सी स्थित एशियन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए। जांच में पता चला कि उनकी एक किडनी खराब है।
विज्ञापन
मां ने बेटे को किडनी देकर दिया दूसरा जीवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति व पत्नी का साथ सात जन्मों तक होता है। इसके लिए पत्नी की कोशिश करती है कि उसके पति की उम्र लंबी हो। एक पत्नी ने अपने पति की किडनी खराब होने पर अपनी किडनी डोनेट कर दी। वहीं, दूसरी ओर 25 साल के बेटे की किडनी खराब होने पर मां ने जान बचाने के लिए अपनी किडनी दे दी।

विज्ञापन


सेक्टर 23 निवासी शिवम ने बताया कि अगस्त में बीएससी पूरी की है। साल 2012 में उनको दौरे पड़ने शुरु हो गए। इसके बाद वह सेक्टर- 21 सी स्थित एशियन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए। जांच में पता चला कि उनकी एक किडनी खराब है। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में पंजीकरण करवाया। मां सुषमा ने अपनी एक किडनी देकर नया जीवन दान दिया। अब मां-बेटे ठीक है।

‘सावित्री’ बन बचाई पति की जान
ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्रेम चंद ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका शुगर लेवल काफी कम होने लगा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर- 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में डॉक्टर से जांच करवाई। पता चला कि उनकी किडनी खराब हो गई। पत्नी संतोष ने किडनी दान कर जान बचाई। किडनी का प्रत्यारोपण 16 नवंबर को हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें