फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा फरीदाबाद, एक्यूआई @395, बल्लभगढ़ में बेहद खराब श्रेणी में प्रदूषण स्तर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
Faridabad is the fourth most polluted city, AQI 395
विज्ञापन
फरीदाबाद। हवा की रफ्तार कम होते ही एक बार फिर शहर में प्रदूषण स्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार को फरीदाबाद देश में दरभंगा, छपरा, दिल्ली के बाद चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके अलावा बल्लभगढ़ में भी वायु की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 395 दर्ज किया गया। जो दरभंगा 424, छपरा 405, दिल्ली 402 के बाद चौथा सबसे प्रदूषित रहा। बल्लभगढ़ में भी बेहद खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 369 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बीते दो दिनों की अपेक्षा मंगलवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रही। इसके चलते टूटी सड़कों पर वाहनों के आवागमन से उड़ रही धूल वायुमंडल के ऊपरी सतह तक नहीं पहुंच पाई। इससे एक बार फिर शहर का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। उन्होंने बताया कि बुधवार से पूर्वी हवा चलेगी। इसकी रफ्तार कम रहने की उम्मीद है। साथ ही इसमें नमी (आद्रता) की मात्रा भी 90 फीसदी के आसपास रहेगी। ऐसे में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर में एक बार फिर इजाफा हो सकता है। लिहाजा शहर के लोगों को 24 दिसंबर खराब, बेहद खराब व गंभीर श्रेणी तक के प्रदूषण स्तर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी-370
सेक्टर 16ए-399
सेक्टर 11-388
सेक्टर 30-379
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें