फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीरंदाजी के कंपाउंड वर्ग में फरीदाबाद के लड़कों की टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
संपन्न हुई राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता  में रहा फरीदाबाद के खिलाड़ियों का जलव
विज्ञापन
लड़कियों की टीम तीसरे स्थान पर रही, एनआईटी-5 में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसजीएफआई स्कूल स्टेट गेम्स हरियाणा के अंतर्गत तीरंदाजी के मुकाबले संपन्न हुए। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों ने अलग-अलग कैटेगरी (कंपाउंड, रिकर्व और इंडियन राउंड) में शानदार प्रदर्शन किया।


लड़कों के अंडर-17 के कंपाउंड वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब फरीदाबाद ने अपने नाम किया। फरीदाबाद ने कुल 1002 अंक बनाए। दूसरे स्थान पर पानीपत (972) और तीसरे पर सोनीपत (927) रहा। व्यक्तिगत परिणामों में फरीदाबाद के शिवम रावत ने 346 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। रोहतक के मनवीर 339 अंकों के साथ दूसरे और फरीदाबाद के लवप्रीत 336 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन





लड़कियों की

श्रेणी में सोनीपत की टीम 1012 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि गुरुग्राम (996) दूसरे और फरीदाबाद (800) तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत वर्ग में सोनीपत की एंजल ने 349 अंकों से स्वर्ण जीता। गुरुग्राम की जिया 345 अंकों से दूसरे और सोनीपत की सोनाक्षी 340 अंकों से तीसरे स्थान पर रहीं।



लड़कों के अंडर-14 के कंपाउंड मुकाबलों में गुरुग्राम की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 985 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे पर भिवानी (924) और तीसरे पर सिरसा (916) रहा। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गुरुग्राम के पृथ्वी ने 350 अंकों से पहला स्थान पाया। सोनीपत के जय मुरथल 344 अंकों से दूसरे और गुरुग्राम के विरल 339 अंकों से तीसरे स्थान पर रहे।




लड़कियों के

व्यक्तिगत मुकाबलों में फरीदाबाद की वैन्या ने 319 अंकों से स्वर्ण पदक जीता। गुरुग्राम की यशिका 285 अंकों से दूसरे और पलवल की प्रज्ञा कौशिक 274 अंकों से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




लड़कियों के अंडर-14 रिकर्व मुकाबलों में
सिरसा की टीम 780 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। कैथल (749) दूसरे और झज्जर (672) तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत मुकाबले में सान्वी (जींद) ने 334 अंकों से स्वर्ण जीता। कैथल की सिमरन कौर 326 अंकों के साथ दूसरे और सिरसा की सहज प्रीत 318 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। फरीदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कोचों ने खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन दिया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार किया। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें